उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक के बाद एक जिला न्यायालय को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी

पहले नैनीताल, उत्तरकाशी तो अब टिहरी को आया मेल

उत्तराखंड में एक के बाद एक जिले के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। पहले नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, उत्तरकाशी तो अब टिहरी अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। दरअसल डिस्ट्रिक्ट जज को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
एहतियातन कदम उठाते हुए  डिस्ट्रिक्ट कोर्ट खाली कार्य गये। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button