उत्तराखंड
ऋषिकेश के लिए बजट में पर्यटन पर जोर

उत्तराखण्ड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ऋषिकेश के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई है। गैरसैण विधानसभा के बजट सत्र में बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में लक्ष्मणझूला के पास 132.30 मीटर लंबे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
वहीं, पर्यटन के क्षेत्र में ऋषिकेश गंगा कोरिडोर के तहत त्रिवेणी घाट का विकास और चन्द्रभागा पैदल पुल का निर्माण किया जा रहा है । यहाँ राफ्टिंग को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए ‘आईकोनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन’ योजना लागू की जा रही है।
बजट पास होने के बाद जहां पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग बजट की सराहना कर रहे है। व्यापारी इस बजट को व्यापार को बढ़ावा मिलने से जोड़ रहे है।
वहीं, ग्रहणी इस बजट की आलोचनाएं कर रही है। स्थानीय महिला कुसुम देवी, अंजली राजपूत आदि का कहना है ऋषिकेश के लिए आज पेश हुए बजट में गृहणियों के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। आज का बजट पूरी तरह निराशाजनक रहा है।



