ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करते समय युवती की मौत का वीडियो वायरल_ पुलिस,एडवेंचर कंपनियों और साहसिक खेल अधिकारी ने बताया भ्रामक,l

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवती की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया गया है कि 18 फरवरी को बंजी जंपिंग करते समय हवा में गर्दन की हड्डी टूटने से एक लडकी की जान चली गई।
हालांकि, एडवेंचर कंपनियों, पुलिस प्रशासन और साहसिक खेल प्रबंधन के अधिकारियों ने इस खबर का पूरी तरह खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऋषिकेश में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और यह पूरी तरह से भ्रामक जानकारी है। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी नेपाल का एक वीडियो ऋषिकेश के नाम से वायरल हुआ था, और कुछ शरारती तत्व एडवेंचर के नाम पर ऋषिकेश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
एक बंजी जंपिंग कंपनी की पूजा चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लडकी ‘रिवर्स जंपिंग’ कर रही है., जो ऋषिकेश की किसी भी एडवेंचर कंपनी में नहीं कराई जाती है। जिससे कहा जा सकता है कि ये जानकारी पूरी तरह भ्रामक है।



