ऋषिकेश में बंजी जम्पिंग के लिए एसओपी लागू

उत्तराखंड ऋषिकेश में तेजी से उभर रहे बंजी जंपिंग स्टेशनों पर लगाम लगाने के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से एसओपी जारी कर दी गई है। ऋषिकेश में एसओपी को सख्ती से लागू कर दिया गया है।
साहसिक खेल प्रबंधन और पर्यटक अधिकारी जशपाल चौहान का कहना है कि पर्यटन निदेशालय ने बंजी जंपिंग स्टेशनों को एसओपी जारी कर दी है और हमारी ओर से इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। समय समय पर स्टेशनों का निरीक्षण कर जांच भी की जाएगी। लेकिन फिर भी कोई बंजी जंपिंग संचालक एसओपी की अवहेलना करता पाया गया तो स्टेशनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना निदेशालय की प्राथमिकता है। बताया कि पर्यटन निदेशालय नियमावली बनाने में जुट गया है। नियमावली के तहत बंजी जंपिंग स्टेशनों के मानक और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दंड को स्पष्ट किया जाएगा। बताया कि शिवपुरी और मोहनचट्टी में स्थित बंजी जंपिंग स्टेशनों में एसओपी के क्रियान्वयन की निगरानी शुरू कर दी गई है।
एसओपी की प्रमुख बिंदु।
_ जंप मास्टर को पर्वतारोहण संस्थान से ट्रेनिंग
मिली हो साथ ही कर्मियों को एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त हो।
_ बंजी जंपिंग साइट को पूर्णतः अन्य साहसिक गतिविधियों से अलग किया जाए।
_ पर्यटकों के लिए फार्म द्वारा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस किया जाना।
_ बंजी जंपिंग करने वाले पर्यटक को अपनी संपूर्ण जानकारी देनी अनिवार्य होगा।
_ बंजी जंपिंग कपनियां को तकनीकी उपकरण का डिजिटल रखरखाव।
_ बंजी जंप करने से पहले सेफ्टी टेस्ट चेकलिस्ट करना और डेली जंप के अभिलेख सुरक्षित रखना।
_ एसओपी से जुड़े तथ्य स्टेशनों पर दर्शाए।


