तपोवन में आयोजित कीर्तन फेस्ट में इंडियंस की एंट्री बैन का आरोप, आयोजकों ने किया खंडन

ऋषिकेश तपोवन के आनंद धाम में आयोजित कीर्तन फेस्ट में इंडियंस की एंट्री बैन को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद पर आनंद धाम के अध्यक्ष स्वामी मोहन गिरी और कार्यक्रम आयोजक रेणुका राधाकृष्ण सामने आए है। उन्होंने इस वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि कार्यक्रम में “इंडियंस की एंट्री बैन” और फॉरनर्स (विदेशियों) को प्रायोरिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसकी हम कड़ी निंदा करते है।

उनका कहना है कि तथाकतिथ यूट्यूबर द्वारा वायरल वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे देश विदेश में गलत संदेश गया है। जबकि कार्यक्रम का उदेश्य विदेशी नागरिकों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना था। कीर्तन फेस्टिवल में भारतीय और विदेशी दोनों ही समान रूप से शामिल है। सभी लोग “साधु संघा” एप पर रजिस्ट्रेशन करके कीर्तन में शामिल हो सकते हैं। पूरा कार्यक्रम बिल्कुल फ्री ऑफ कॉस्ट है।



