ऋषिकेश

ब्रेकिंग: ऋषिकेश में वन विभाग की कार्यवाही_आक्रोशित भीड़ ने रेलवे ट्रैक किया जाम_ पथराव तक पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच की टकराव_ स्थिति तनाव पूर्ण_एसएसपी अजय सिंह ने देर शाम फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च

ऋषिकेश।

ऋषिकेश में खाली भूमि को चिन्हित कर कब्जे में लेने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की टीम बीते तीन दिनों से मीरा नगर शिवाजी नगर बीस बीघा गुमानीवाला मंसा देवी बापू ग्राम ग़ुज्जर प्लाट आदि स्थानों पर कार्यवाही कर रही है।

वन विभाग की कार्यवाही के विरोध में जनता आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर गई है। जनता के विरोध के बाद उक्त स्थानों पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। तीसरे दिन वन विभाग की कार्यवाही के दौरान जनता ने आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे और मनसा देवी रेलवे फाटक जाम कर दिया।

जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर में हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम को स्थानीय जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जनता ने मंसा देवी के रेलवे ट्रैक से पुलिस प्रशासन पर पथराव भी किया। जिस कारण पुलिस प्रशासन को दल बल का सहारा लेना पड़ा।

 

वहीं, प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। और आसपास के जनपदों से एकत्रित फोर्स के साथ ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button