देवी देवताओं पर टिप्पणी करने को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला
सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग

ऋषिकेश।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने दून तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने “आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं”, “सनातन हमारी पहचान है” नारे भी लगाए।
भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर स्पष्ट किया कि सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का यह कथित बयान करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है। यह केवल आस्था पर प्रहार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बिना शर्त सार्वजनिक माफ़ी नहीं मांगते, तो भाजपा कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा धर्म और संस्कृति पर होने वाले हर प्रकार के प्रहार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि “जब-जब सनातन पर हमला होगा, तब-तब युवा मोर्चा सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ मजबूती से उठाएगा।
प्रदर्शन करने वाले में जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री शिवम टुटेजा, जितेंद्र पाल (पाठी), मण्डल महामंत्री नितिन सक्सैना, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह,उपाध्यक्ष मोहित, अमन कालड़ा, अंकुश, विशु पाल, अभिषेक रावत, अंकित चौहान, राजपाल ठाकुर, रवि कुमार, पार्षद राजेश दिवाकर, चंद्रभान पाल , ममता नयाल, रशमि देवी आदि उपस्थित रहे।



