15 मई तक खुलेगा ऋषिकेश में देश का पहला कांच का बजरंग सेतु

रिपोर्ट: पिंकी कश्यप।
ऋषिकेश: पर्यटकों ओर तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए 15 मई तक बजरंग सेतु को खोला जाएगा। डीएम टिहरी मयूर दीक्षित ने खुद मौके पर पहुंचकर बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। कहा कि 15 मई तक यात्रियों के लिए बजरंग सेतु को खोलने का प्रयास किया जायेगा।
बता दे कि 2018 तकनीकी खामियों को देखते हुए लक्ष्मण झूला पुल को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया था। लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में बजरंग सेतु बनाया जा रहा है। जिसे 2023 में बनकर पूरा होना था लेकिन लेट लतीफी के चलते अब एक बार फिर उम्मीद 15 मई पर टिकी है।
पुल की होगी यह खास विशेषता…
-यह पुल 133 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा होगा।
-पुल के बीच में छोटे चौपहिया वाहन गुज़र सकेंगे।
-पुल के दोनों तरफ़ कांच का पैदल पथ होगा।
-पुल के टावर की ऊंचाई करीब 27 मीटर होगी।
-पुल के दोनों ओर के टावर को केदारनाथ की आकृति में बनाया जा रहा है।
-पुल के ऊपर दो मंदिरों का निर्माण किया जाएगा, जिनके नाम केदारनाथ और बद्रीनाथ होंगे।

बजरंग सेतु का निर्माण
-उत्तराखंड सरकार के लोक निर्माण विभाग ने इस पुल का निर्माण कराया है।
-इस पुल के लिए अनुमानित 68 करोड़ रुपये का बजट स्वीकार किया गया है
-इस पुल का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कई बार स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था



