ऋषिकेश

गैंगस्टर विनय त्यागी की बहन पहुंची एम्स ऋषिकेश_पूरे मामले को बताया साजिश

ऋषिकेश।

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई फायरिंग की घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़़े हो गए हैं। भले ही हरिद्वार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरप्तार कर लिया हो, लेकिन सुरक्षा में चूक, इलाज में देरी और पुलिस के व्यवहार को लेकर विनय त्यागी का परिवार लगातार प्रशासन पर आरोप लगा रहा है।
विनय त्यागी तीन दिनों से एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। डॉक्टर्स के अनुसार विनय त्यागी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान विनय त्यागी के रिश्तेदारों और ग्रामवासियों का भी एम्स में तांता लगा हुआ है। लेकिन विनय त्यागी को किसी से मिलने की परमिशन नहीं दी जा रही है।
वहीं अब विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने पूरे मामले पर से पर्दा उठाया है। उनका कहना है यह मामला साढ़े सात सौ करोड़ का है और इस पूरी घटना के पीछे सुभाष त्यागी ठेकेदार की साजिश है। उनके पूरे परिवार को लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

देहरादून से कुल 750 करोड़ की चोरी हुई। इसमें पैसा, ज्वैलरी और बेनामी प्रॉपर्टी के कागजात थे। ये माल ठेकेदार सुभाष त्यागी का था। उसने ED से बचने को देहरादून में डॉक्टर के यहां छिपाया था। विनय त्यागी को इस बात की जानकारी हुई। विनय और ठेकेदार की पुरानी रंजिश थी। इसलिए विनय ने पूरा माल चुराया और वो ED को सौंपने जा रहा था। रास्ते में ही देहरादून पुलिस ने विनय को पत्नी सहित दबोचा। सारा माल बरामद किया। अब विनय को पेशी पर ले जाते वक्त मारने की साजिश थी, ताकि वो ED या किसी और एजेंसी के सामने मुंह न खोल पाए। उत्तराखंड पुलिस इसमें शामिल है। फिलहाल विनय त्यागी वेंटीलेटर पर है, देहरादून के हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 3 दिन पहले हरिद्वार में कोर्ट में पेशी पर लाते वक्त बदमाशों ने पुलिस वाहन पर हमला करके विनय को कई गोलियां मारी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button