उत्तराखंड

गृहमंत्री अमित शाह का ऋषिकेश दौरा, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

ऋषिकेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल गीता भवन के कल्याण शताब्दी समारोह में होंगे शामिल। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट।

21 जनवरी को जनपद पौड़ी का स्वर्गाश्रम क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। क्योंकि गीता भवन के कल्याण शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। वीवीआइपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। आज आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने गीता भवन के हॉल में वीवीआईपी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और समय से ड्यूटी पॉइंट संभालने की हिदायत भी दी। साफ कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती है। आईजी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी की शाम तीन बजे जानकी पुल के निकट हेलीपैड पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। करीब 3 घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सड़क मार्ग से हरिद्वार के शांतिकुंज पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से पूरा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस दौरान जानकी झूला पर आवागमन पूर्ण तरीके से प्रतिबंध रहेगा। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध कर ली गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से भी क्षेत्र की कड़ी निगरानी होगी। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया है आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखे जा रही है। होटलों में विशेष चेकिंग भी शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button