प्रशासन

इधर-उधर कूड़ा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई, जिलाधिकारी देहरादून ने दिए निर्देश

देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर अब शहर में कहीं भी कूड़ा इधर-उधर बिखरा हुआ मिला, तो सीधे तौर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की सबसे बड़ी गाज लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरने वाली है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर नगर निगम के अधिकारी भी नापे जाएंगे और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button