
चमोली : श्री बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा
कुंड में स्नान करते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की हुई मौत
दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली थीं
मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ
दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं, इसी दौरान दोनों कुंड के अंदर बेहोश अवस्था में मिलीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।



