उत्तरकाशी
Trending

लापता हुई युवती बबीता पांडे मामले में ट्रेकिंग एजेंसी का फर्जीवाड़ा आया सामने

उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक पर
लापता हुई युवती बबीता पांडे के मामले में स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी द्वारा किया गया फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने इस मामले में गंभीर कार्रवाई की जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, सिंगल विंडो सिस्टम के आधिकारिक पोर्टल से बबीता पांडे नाम की किसी भी ट्रेकर को अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया था। इसके बावजूद एजेंसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वन विभाग को जमा किया, जिसकी अब जांच चल रही है।

फर्जी अनुमति पत्र कैसे तैयार किया गया?

जांच में पता चला कि ट्रेकिंग एजेंसी ने पुराने अनुमति पत्र में नामों की काट-छांट करके नया फर्जी दस्तावेज तैयार किया। मूल अनुमति पत्र में कुलदीप सिंह, अनिकेत कुमार शाह, अनंत रंजन, आराधना द्विवेदी और रवि के नाम दर्ज थे।

फर्जी पत्र में इनमें से तीन नाम बदल दिए गए: अनंत रंजन के स्थान पर हरमनप्रीत सिंह आराधना द्विवेदी के स्थान पर बबीता पांडे रवि के स्थान पर हरमन पाल सिंह।

जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि यदि फर्जी अनुमति पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन किया जाए तो मूल नाम ही सामने आते हैं, जो फर्जीवाड़े को साफ तौर पर उजागर करता है।

पर्यटन विभाग की सख्त कार्रवाई इस गंभीर अनियमितता के बाद जिला प्रशासन के निर्देश परः संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

एजेंसी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button