दुर्घटनामुनिकीरेती

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

ऋषिकेश ब्रेकिंग

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी पुलिस चौकी प्रभारी की स्कॉर्पियो।

शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौके पर मौत।

ड्यूटी खत्म कर चौकी लौटते समय हुआ हादसा।

राहगीरों की सूचना पर सुबह घटना का चला पता।

पुलिस ने खाई से शव निकालकर AIIMS ऋषिकेश भेजा।

स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे, अभी स्पष्ट नहीं।

विनोद शर्मा डोईवाला के रानीपोखरी निवासी थे।

सेना में भी दे चुके थे अपनी सेवाएं, पुलिस विभाग में थे लोकप्रिय।

ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी।

हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर।

थाना मुनि की रेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी पोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीते रात्रि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुनि की रेती थाना से ड्यूटी करके शिवपुरी पुलिस चौकी में जा रहे थे। देर रात उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। जिसका पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाल। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वह इससे पहले ढालवाला व कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रहे। अपनी मृदुल भाषा के कारण वह पुलिस प्रशासन में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना से रानीपोखरी क्षेत्र में शोक का माहौल है। बता दे कि विनोद कुमार शर्मा के दूसरे भाई भी पुलिस में है। पुलिस ने मृतक मनोज कुमार शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button