मंत्री गणेश जोशी ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जनवरी महीने में जनता को समर्पित किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि यह केंद्र क्षेत्र की 40,000 से अधिक आबादी के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। यहां एक साथ दो से तीन शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
गणेश जोशी ने कहा कि इस सामुदायिक केंद्र से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें शहरों में जाकर महंगे वेडिंग पॉइंट्स पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। मंत्री ने निर्माण कार्य में लगे सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा है और क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। य ह सामुदायिक केंद्र उन लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा जो महंगे समारोहस्थ लों का खर्च नहीं उठा सकते। मंत्री जोशी ने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो।



