टिहरी-गढ़वाल

ऋषिकेश के युवक से टिहरी में 31 ग्राम स्मैक बरामद, 9.30 लाख रुपये आंकी कीमत

ऋषिकेश निवासी 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत खाड़खाला में पुलिस की कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाड़खाला के पास से ऋषिकेश निवासी एक युवक को 31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 9.30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को ऑपरेशन प्रहार के तहत बीपुरम चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने खाड़खाला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम (26) पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर पांच, शांति नगर, भरत मंदिर स्कूल के पास, ऋषिकेश, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। इसके बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button