आस्थापौड़ी-गढ़वाल

नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति और पुजारियों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान धनखड़ ने मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भी भीड़ रही।
पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर समिति की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भगवान नीलकंठ महादेव की प्रतिमा भेंट की गई। प्रतिमा प्राप्त करते हुए उन्होंने मंदिर समिति का आभार जताया।
नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। धनखड़ ने मंदिर की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक महत्व को लेकर भी श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button