दिल्ली में भाजपा की जीत_उत्तराखंड में जश्न का माहौल

रिपोर्ट: पिंकी कश्यप।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर देखने को मिली वहीँ भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने cm का ज़ोरदार स्वागत भी किया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केजरीवाल की सरकार झूठ का पुलिंदा थी उन्होंने दिल्ली की जनता को तमाम झूठे वादे कर ठगने का काम किया था इसलिए जनता ने इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।
वही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों में जबरदस्त कार्य हो रहा है और प्रधानमंत्री की नीतियों से तमाम जनता प्रभावित हो रही है इसलिए आने वाले समय में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जो सीटे आई है वह भी नहीं बचेगी तो वही सीएम धामी ने दिल्ली की आवाम का भी धन्यवाद किया।
बाइट_पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री



