उत्तराखंडदुर्घटनानैनीताल

दिल्ली से नैनीताल घूमने आए छात्रों का खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवल

भीमताल /नैनीताल

दिल्ली के आर के पुरम से नैनीताल घूमने आए छात्रों का टेंपो ट्रैवलर भीमताल में अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू का घायलों को खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए भीमताल अस्पताल पहुंचाया है।
ट्रेवलर के ड्राइवर ने बताया अल्टो सवार कुछ युवक लगातार उनकी गाड़ी से पास ले रहे थे और कई बार गाड़ी के आगे ब्रेक मार रहे थे। जिनको बचाने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया गनीमत रही के इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्रा ने बताया सभी छात्र सुरक्षित है पांच लोगों को गंभीर चोट है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है गाड़ी में 25 छात्र सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button