एक्सक्लूसिव खबरें

एलपीजी की किल्लत से इंडक्शन की बढी मांग

एलपीजी गैस की किल्लत के बाद अब ऋषिकेश में भी इंडेक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने लगी है। बढ़ती मांग को देखते हुए जहां एक ओर दुकानदारों ने इंडक्शन के रेट बढ़ा दिए है। बढ़ते रेट के बाद भी इंडक्शन की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
चावला बर्तन भंडार, श्री गंगा बर्तन भंडार के मालिकों का कहना है एलपीजी की किल्लत के बाद इंडक्शन की बिक्री में एक दम से उछाल आया है। जिसके बाद दुकान के सभी इंडक्शन खत्म हो चुके है। होलसेलर को ऑर्डर दिया तो वहां पता चला कि पीछे भी स्टॉक खत्म है। जैसे तैसे करके रात आठ बजे तक 25 इंडक्शन मिले जो दोपहर एक बजे तक खत्म हो चुके है। हालत ये है कि शहर में न तो एलपीजी गैस है न इंडक्शन चूल्हे है और न ही डीजल भट्टी है। होटल रिजॉर्ट वाले डीजल भट्टी के लिए एडवांस बुकिंग तक करा रहे है। लोग अपनी शादी तक पोस्टपोन करने को मजबूर है। वहीं, दुकानों पर पहुंचे ग्राहक, सरिता, गायत्री का कहना है कि दस दिनों से गैस के लिए भटक रहे है लेकिन गैस मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। खाना बनाने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए आज इंडक्शन खरीदने आए है। मजबूरी है लेकिन इंडक्शन के जरिए खाना पकाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button