उत्तराखंड

बजरंग सेतु पर लगे कांच में पड़ी दरार_दरार के बाद दोनों किनारों से आवाजाही पर लगाई रोक_पीडब्ल्यूडी अधिकारी बोले जानबूझ कर तोड़ा गया कांच।

 

लक्ष्मण झूला के समीप निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर कांच के चटकने का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ओर कांच का ब्रिज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो देखकर पर्यटकों में डर का माहौल बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बजरंग सेतु को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लेकिन बजरंग सेतु के उद्घाटन से पूर्व ही लोगो की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे है। बजरंग सेतु के उद्घाटन से पूर्व ही कांच के पुल का एक हिस्सा चटक गया है। जबकि संबंधित अधिकारीयों द्वारा बजरंग सेतु का टेस्टिंग ट्रायल भी किया जा चुका है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार करनवाल कुछ वीडियो मैंने भी देखे हैं, कुछ समाचार या कुछ सोशल मीडिया में जो वीडियो दिखाए जा रहे हैं वह हमारे पुल का नहीं है। क्योंकि जो हमारा पुल है जिसमें ग्लास डेक लगा हुआ है, वह 05 लेयर मिलकर बना हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति और सामाजिक तत्व द्वारा रात में कांच को हिट किया गया है तो उसकी एक लेयर में थोड़े क्रैक्स आए हैं जिनको जल्दी ही वहां पर रिपेयर किया जाना है और आगे से ऐसी घटना ना हो। उसके लिए हम उसमें सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे हैं।

गुजरात के पर्यटक सुनील मोदी और रणवीर ने कहा कि हम लोग गुजरात से आए हैं जहां से नरेंद्र मोदी हैं, जो अभी यहां बजरंग सेतु का इनोवेशन किया है बहुत अच्छा है कॉन्सेप्ट भी बहुत अच्छा है जो फॉरेंग कंट्रीज में है ऐसा यहां बना है लेकिन हाल ही में कांच क्रैक हुआ है पहले तो वह नए ब्रिज में होना नहीं चाहिए अगर इसमें क्लास की थिकनेस कम पड़ रही है उसको सॉल्व आउट करना चाहिए क्योंकि टूरिस्ट को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए तो पहले उसका स्टडी कर ले की बराबर यह मजबूती से बना है या नहीं है उसको मजबूत करने के लिए जो भी करना चाहिए उसे उद्घाटन से पहले कर देना चाहिए ताकि टूरिस्ट जितने भरोसे से विश्वास करके आते हैं घूमने के लिए उनका विश्वास बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button