उत्तराखंडसुरक्षा
Trending

ऋषिकेश पुलिस ने एनसीसी कैडेटस को बनाया ट्रेफिक वालंटियर_ चारधाम यात्रा के लिए यातायात और भीड़ नियंत्रण में करेंगे मदद।

अपने चरम पर पहुंच चुकी चार धाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में यातायात और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई और सराहनीय पहल की है। यात्रा के सुगम संचालन के लिए पुलिस ने अपने बेड़े में ट्रैफिक वालंटियर के रूप में एनसीसी कैडेट्स को शामिल किया है। आज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के 20 एनसीसी कैडेट्स को कोतवाली बुलाकर आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इन कैडेट्स को ड्यूटी के लिए सीटी, टोपी, आई-कार्ड, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिया गया। इस टुकड़ी में अनुशासन और लैंगिक समानता की बेहतरीन मिसाल देखने को मिली, जिसमें 9 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। कोतवाल केसी भट्ट और वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत सिंह रावत ने सभी कैडेट्स को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होने से पहले यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने कैडेट्स को जागरूक करने के साथ-साथ उनका हौसला भी बढ़ाया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इन कैडेट्स की मदद ली जा रही है। अगर आगे जरूरत पड़ी, तो ट्रैफिक वालंटियर्स की इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा। शुरुआती चरण में इन एनसीसी कैडेट्स को ऋषिकेश के उन चुनिंदा पॉइंट्स पर तैनात किया जा रहा है जहां जाम और भीड़ की स्थिति सबसे ज्यादा बनती है। इनमें मुख्य रूप से ​श्यामपुर पुलिस चौकी, ​मनसा देवी फाटक, ​बैराज पुल, ट्रांजिट कैंप परिसर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button