उत्तराखंडदुर्घटना

ऋषिकेश खदरी में करंट लगने से मां बेटी की मौत

ऋषिकेश के खदरी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां और उसकी 2 साल की बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मां बेटी के परिजन उन्हें एम्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुमन (26 वर्ष) पत्नी हरपाल और सृष्टि बेटी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों द्वारा अब बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से 2 साल की नन्ही बच्ची ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी देते हए स्थानीय निवासी राजेंदर सिंह ने बताया कि देवप्रयाग भरपूर पट्टी ग्राम सभा सैड की रहने वाली मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है।

21 जुलाई को लाइनमैन की करंट करने से हुई थी मौत

इस तरह की घटना अकेले खदरी में ही नहीं हुई है, बल्कि इससे पहले भी कई जगहों पर करंट लगने से लोगों की मौत की खबरें चुकी है। जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।

21 जुलाई को भी ऐसे हादसे का शिकार हुए एक लाइनमैन की मौत हो गई थी। जब देर रात बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन प्रदीप कश्यप की करंट लगने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया था। जिसके बाद बिजली विभाग ने जांच के बाद एक अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button