ऋषिकेश

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयकारे, शहीदों को किया नमन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से त्रिवेणी घाट तक निकली यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने लिया हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई यात्रा त्रिवेणी घाट पहुंचकर संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के जयकारे लगाए।
यात्रा में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महापौर शंभू पासवान, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, सुरेंद्र मोघा, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल समेत भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है तथा वीर जवानों के बलिदान के प्रति प्रत्येक नागरिक का सम्मान और कृतज्ञता सदैव बनी रहनी चाहिए। यात्रा के जिला संयोजक विनायक कंडवाल और मंडल संयोजक चंद्रशेखर यादव ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button