ऋषिकेशएक्सक्लूसिव खबरें

ऋषिकेश पशुलोक विस्थापित में बेटे ने अपनी ही मां पर दाग दी गोली, भाई ने कराया मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ऋषिकेश में नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, पुलिस के लाख दावों के बाद भी युवाओं के सिर चढ़ कर नशा ऐसे काम करवा रहा है। जब एक बेटे ने नशे में मां की टोका टोकी से अपनी मां पर ही गोली चला दी।

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत विस्थापित क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद बेटे ने मां को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर कर लिया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में सूमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही उषा देवी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पडीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का भयावह दृश्य देखकर सन्न रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सुमित गौड अपनी घायल मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद आरोपी सुमित फरार हो गया।

सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी पुलिस टीम के साथ पहले घटनास्थल पर पहुंचे। जहां काफी मात्रा में खून पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम एम्स पहुंची और घायल महिला की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुूरू कर दिए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस को प्राप्त जानकारी में पता लगा कि आरोपी बेटा नशे का आदी है और आशंका है कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते सुमित गौड से पूछताछ कर रही है।

 

बाइट: तुषार बोहरा, सीओ ऋषिकेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button