
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश द्वारा “कला से संस्कृतिकरण” के संकल्प के साथ आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह आज सामुदायिक भवन, माया कुंड, ऋषिकेशमें हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 प्रतिभाशाली बच्चों को “योग रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने 15 दिनों तक योगाभ्यास में अद्भुत निष्ठा और लगन दिखाई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण जोशी के कर कमलों द्वारा सभी सम्मानित बच्चों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
ये योगाचार्य हुए सम्मानित।
1.योगाचार्य वीरेंद्र चौबे
2. योगाचार्या करीना नेगी
3. डॉ. जी.पी.एस. कंसवाल
4. राजेन्द्र गुप्ता
इस मौके पर संस्था की सह-संस्थापिका नूपुर गोयल व संस्थापक नीरजा गोयल, शिखा पाल, अंजना , लक्ष्मी, हरीश आनंद, पूर्व प्रधानाचार्य डीपीएस रावत रितु अग्रवाल अनु आदि शामिल थे।



