रामझूला पुल की मरम्मत होने की उम्मीद, 2019 से खस्ताहाल है रामझूला पुल

रिपोर्ट: पिंकी कश्यप।
रामझूला पुल की मरम्मत होने की उम्मीद, 2019 के सर्वे में पुल की मरम्मत बताई थी जरूरी, आज तक नहीं हुई पुल की मरम्मत, जर्जर हो चुका है पुल।
ऋषिकेश के आकर्षण केंद्रों में से एक प्रसिद्ध रामझूला पुल की हालत 2019 की एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जर्जर बनी हुई है। लेकिन अब तक झूला पुल की सुध टिहरी और पौड़ी प्रशासन नहीं ले रहा है। विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल पूर्णतया बंद है, रामझूला पुल खस्ताहाल के चलते पैदल और सीमित आवाजाही के लिए खोला हुआ है। जिसके चलते सारा बर्डन जानकी पुल को उठाना पड़ रहा है। लोकल और यात्री दोनों को भी कही न कही परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही, रामझूला पुल को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि झूला पुल की उम्र बढ़ सके इसके लिये शासन को इस्टीमेट भेजा गया है जैसे ही स्वीकृति मिलती है। मेंटिनेंस का काम भी शुरू कर दिया जायेगा।
सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड



