उत्तराखंड में सीज़न की पहली बर्फबारी, गढ़वाल कुमाऊं के कई क्षेत्रों में देर रात हुई बर्फबारी

उत्तराखंड।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई रविवार की देर रात से उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊँ क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात शुरू हो गया।
उत्तराखंड के अंतर्गत आने वाले मसूरी, उत्तरकाशी, एबटमाउंट, मायावती आश्रम, फोर्ती झुमाधुरी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अन्य कई क्षेत्रों में आसपास के इलाके में भी हल्की बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी को क्षेत्र के किसानों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने शुभ संकेत बताया है। यह बर्फबारी खेती के लिए अच्छी मानी जाती है। बर्फबारी के होने से क्षेत्र में पड़ रही कोरी ठंड से राहत मिलेगी और बीमारियों का प्रकोप भी काम होगा। साथ ही साथ इस बर्फबारी से खेती में भी बड़ा फायदा होगा। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। दोपहर तक ओर ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।



