ऋषिकेश पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर_धामी सरकार की राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की दी जानकारी

ऋषिकेश।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वर्ष 2026 काफी महत्वपूर्ण साल रहने वाला है। शायद यही वजह है कि धामी सरकार ने भाजपा संगठन स्तर से अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम शुरू किया है। संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी समय-समय पर राज्य के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान करने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ऋषिकेश के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने उनका स्वागत किया। मौके पर नवीन ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धामी सरकार की राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में चार धाम यात्रा मार्गों का आधुनिकरण, केदारनाथ बद्रीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे कर्णप्रयाग रेल परियोजना सहित कई बड़े कार्य तेजी से हो रहे हैं। बताया कि सौंग और जमरानी जैसे बड़े बांध प्रदेश के पेयजल और सिंचाई समाधान को मजबूत आधार देंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हजारों गांवों में नल से जल पहुंचा है। जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है।



