वार्ड संख्या चार से पार्षद प्रत्याशी पूजा नौटियाल को जनता का मिल रहा भारी समर्थन

ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या चार से भाजपा पार्षद प्रत्याशी पूजा नौटियाल ने आज वार्ड संख्या चार भैरव मंदिर में चुनावी प्रचार प्रसार किया। इस दौरान उन्हें जनता का बेहद प्यार और भारी समर्थन मिला। पूजा नौटियाल ने सभी से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

पूजा नौटियाल ने जनता के बीच पहुंचकर अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है तो वह क्षेत्र में विकास की गति को तेज करेगी। इस मौके पर पूजा ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। पार्षद बनने के बाद सभी समस्याओं के समाधान की बात कही। कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा करना रहा है। वार्ड ओर जनता के हित में जो भी कार्य है किये जाएंगे। कहा कि यह चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों और उनके विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



