ऋषिकेश

स्वामी विवेकानंद जयंती पर ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन

भाजयुमो ने किया आयोजन, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर नवाजा

ऋषिकेश।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा के नेतृत्व मे ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। जिसमें 120 युवाओं ने प्रतिभाग किया। छात्र दौड़ में प्रथम स्थान पर अंकुश को 3100 नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, द्वितीय पर रहे सचिन को 2100 और तृतीय स्थान पर अभिनव को 1100 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं,  छात्राओं मे स्नेहा प्रथम 1000, द्वितीय सलोनी को 800 और तृतीया हिमानी को 500 के साथ नगद पुरस्कार से नवाजा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शंभु पासवान ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया है। आज स्वदेशी संकल्प दौड़ के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया है। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने अपने संबोधन में कहा स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। युवा मोर्चा निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वदेशी, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव से जोड़ने का कार्य कर रहा है। स्वदेशी संकल्प दौड़ युवाओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करेगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button