ऋषिकेश शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश: ब्रेकिंग
ऋषिकेश के शिवाजी नगर गली नंबर 16 में एक महिला को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से हुआ फरार
आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े
कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में गिरी दिखाई दी महिला
सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
पूछताछ में पता चला कि महिला एम्स में करती है नौकरी
32 वर्षीय प्रीति रावत के रूप में हुई महिला की पहचान
पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से एम्स में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया
पुलिस के मुताबिक घर में जाली के दरवाजे पर सटाकर चलाई गई गोली
पुलिस ने घटना की जानकारी प्रीति रावत के परिजनों को दी
जानकारी के मुताबिक प्रीति का 8 साल का बेटा नाना नानी के यहां रहता है
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ और एसपी ने घटनास्थल का किया मौका मुआयना
पुलिस के साथ एसओजी की टीम अज्ञात हमलावर की पहचान करने के प्रयास में जुटी।
एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि शिवाजी नगर में एक युवती को गोली लगी है कि सूचना 112 पर सूचना आई थी। सूचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।



