एक्सक्लूसिव खबरें

पेट्रोल सौ पार, कांग्रेस का अनोखा अंदाज, पेट्रोल भरने वाले ग्राहकों को मैलोडी टॉफी देकर जाहिर की नाराजगी

ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा। ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को चलाने की मांग को लेकर डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व मे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मुरादाबाद के नाम स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपा गया।
काग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक एवं 100 वर्ष से अधिक पुराना रेलवे स्टेशन है, लेकिन वर्तमान समय में यहां केवल पैसेंजर ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। जबकि अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनों को योग नगरी रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है, जो शहर से काफी दूर स्थित है। इससे स्थानीय व्यापारियों, ऑटो-रिक्शा चालकों, छोटे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता रवि जैन ने कहा कि कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भी कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और शहर के बाजारों एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button