
जोशीमठ ब्रेकिंग – हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत*
बदरीनाथ से 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश।
खराब मौसम के चलते *पांडुकेश्वर गांव के ऊपर* हुआ हादसा।
हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना।
आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की – डीएम गौरव कुमार।
शनिवार को जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से *पांडुकेश्वर गांव के ऊपर* हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
प्रतीक जैन सीईओ यूकाडा
बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांसभारत एविएशन का हेलीकॉप्टर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने आज दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। इसमें पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। यूडाका के सीईओ प्रतीक जैन के कहा जोशीमठ वैली के आसपास पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से संपर्क और उसकी लाइव ट्रैकिंग नहीं हो पा रही है। ट्रैकिंग सिस्टम में हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन दर्ज है।
घटना की सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सेना की एक यूनिट को तत्काल रवाना किया गया है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और उसमें सवार लोगों की कुशलता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



