ऋषिकेश

कूड़ाघर आंदोलन में हंगामा_ बैरियर तोड़ने का प्रयास और पुलिसकर्मियों पर फेंका कूड़ा

_महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, 20 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कूड़ाघर आंदोलन में हंगामा_ बैरियर तोड़ने का प्रयास और पुलिसकर्मियों पर फेंका कूड़ा_महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, 20 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गुमानीवाला स्थित लालपानी कूड़ाघर को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर निकाली गई रैली के दौरान हंगामा करने और पुलिसकर्मियों पर कूड़ा फेंकने के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बैरियर तोड़ने का प्रयास करने, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। मामले में 20 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चार नवंबर को कूड़ाघर संघर्ष समिति गुमानीवाला की ओर से लालपानी कूड़ाघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लालपानी, गुमानीवाला से विधायक कैंप कार्यालय, बैराज रोड ऋषिकेश तक रैली निकाली गई। रैली के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसमें करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल और तहसीलदार ऋषिकेश तैनात रहे।
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को बलपूर्वक तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ लाया गया घरेलू कूड़ा पुलिसकर्मियों पर फेंकते हुए गाली-गलौच भी की। पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
मामले में देवेंद्र बेलवाल, दिनेश चंद्र मास्टर जी, लालमणि रतूड़ी, राजेंद्र गैरोला, उषा चौहान, संदीप भंडारी, हिमांशु रावत, रंजीत थापा, हिमांशु पंवार, रमजान, संजय सिलस्वाल, राजेंद्र गुनसोला, मुकेश भट्ट, रीना रांगड़ निवासी रूसा फार्म, परवीन सजवान निवासी गंगानगर, सतीश रावत पूर्व प्रधान भट्टोवाला, लाल सिंह बोरा और सुधीर राय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button