उत्तराखंडऋषिकेश
Trending

भट्टोवाला फायरिंग मामले में फरार पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पंद्रह हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार; हत्या-लूट और जानलेवा हमले के मामलों में थे वांछित

 

ऋषिकेश में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाबी फायर में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार निवासी आमिर और अनवार उर्फ सफकत शामिल हैं, जिन पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। SSP देहरादून ने बताया कि दोनों बदमाश ऋषिकेश में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में वांछित थे, जबकि अनवार बिहार में हत्या और लूट के मामले में भी फरार चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button