पौड़ी-गढ़वालसुरक्षा

कांवड़ मेले तक बजरंग सेतु का ग्लास पाथ ढका, सुरक्षा के लिए 18 कर्मचारी और पुलिस तैनात, तीन शिफ्ट में कर रहे निगरानी

ऋषिकेश में कांवड़ मेले को देखते हुए बजरंग सेतु के ग्लास पाथ को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए ग्लास पाथ को दोनों ओर से टीन की चादरों से ढक दिया है। इसके साथ ही मौके पर कर्मचारियों और पुलिस की लगातार निगरानी भी रखी जा रही है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रवीण कर्नवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिस मुख्य पुल से श्रद्धालु गुजरेंगे, वहां कांच का हिस्सा पूरी तरह टीन से कवर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब वहां आने वाले लोगों को कांच दिखाई नहीं देगा। पुल की सुरक्षा के लिए विभाग के गार्ड पहले से तैनात हैं और पुलिस भी लगातार निगरानी कर रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुल की सुरक्षा और रखरखाव के लिए विभाग के 18 कर्मचारी तीन-तीन घंटे की शिफ्टों में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। दोनों ओर छह-छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है और यह व्यवस्था पूरे मेले के दौरान जारी रहेगी।

प्रवीण कर्नवाल ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी। ऐसे में पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा कांच को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की ओर से बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति पुल या उसकी संरचना को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है तो पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button