उत्तराखंड
Trending
तपोवन स्थित नीर वाटर फॉल का वीडियो मीडिया वायरल, जमकर चले लाठी डंडे, टिकट मांगने पर यूपी के पर्यटकों ने किया हंगामा

ऋषिकेश के तपोवन स्थित नीर वाटर फॉल का वीडियो मीडिया वायरल, जमकर चले लाठी डंडे, टिकट मांगने पर यूपी के पर्यटकों ने किया हंगामा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नीर वाटर घूमने आए कुछ युवकों के टिकट मांगने पर उत्तर प्रदेश से आए कुछ पर्यटकों ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि पुलिस स्टीकर लगी कार में पहुंचे पर्यटकों ने एंट्री फीस देने से इनकार कर स्थानीय समिति के कर्मचारियों से मारपीट की। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले में कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आदेश, सत्यप्रकाश और लोकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



