दुर्घटना

योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास हादसा, पटरी से उतरे डब्बे, जांच में जुटे अधिकारी

योग नगरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक ट्रेन के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे विभाग के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर हालात को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
सूचना पाकर कोतवाली से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात मरम्मत का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक योग नगरी से संचालित होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार की रात सटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार की रात खांड गांव के समीप यह दुर्घटना हुई है, ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। अभी तक फिलहाल कोई भी रेल सेवा बाधित नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल क्षेत्र को खाली कराया और ट्रेक पर आवाजाही रोक दी गई। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह शंटिंग के दौरान तकनीकी गडबडी या लाए मानी जा रही हे। हालांकि रेलवे अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों ने केवल डतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। घटना के बाद रेलवे टैक और क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया गया। रेलवे प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button